शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्था ने लगाए पौधे

0
140

– 484 वे विजय दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
बक्सर खबर। 25 जून 1539 को चौसा में शेरशाह व हुमायूं के मध्य युद्ध हुआ था। इस लड़ाई को 484 वर्ष गुजर गए हैं। इसकी वर्षी पूरी होने पर सोमवार को चौसा के लड़ाई मैदान में पौधे लगाए गए। इसकी पहल शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान ने की। समिति के आग्रह पर मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर वहां पहुंचे थे। समिति के सदस्यों ने पूरे पार्क परिसर में कुल 84 पौधे लगाए। यह पार्क मनरेगा द्वारा विकसित किया जा रहा है।

जिससे चौसा के विजय स्थल को खोई पहचान दी जा सके। इसी परिसर में यह कार्य संपन्न हुआ। इसकी पहल सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पार्षद मनोज यादव मनोज यादव ने की। इस दौरान चौसा नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज, हृदय नारायण सिंह, अशोक यादव, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत, अमर गोंड, भरत पांडेय, उदय तत्वा आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here