शैलेश दुबे बने हरपुर पैक्स के अध्यक्ष

0
412

-पैक्स अध्यक्ष के निधन के कारण हुआ मध्यावधि चुनाव
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के हरपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। यहां से शैलेश कुमार दुबे निर्वाचित घोषित हुए है। सोमवार को अपनाह्न साढ़े चार बजे मतदान संपन्न हुआ। रात आठ बजे मतगणना पुरी कर ली गई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ इंदु वाला सिंह के अनुसार यहां कुल 1876 किसान सदस्य मतदाता हैं। इसमे से 74 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए।

निर्वाचित हुए शैलेश कुमार दुबे उर्फ मुन्ना दुबे को 597 मत मिले वहीं दूसरे स्थान पर रही चिंता देवी को 451 मत प्राप्त प्राप्त हुआ। इस प्रकार शैलेश कुमार दुबे 146 मतों से विजयी घोषित किए गए। साथ ही निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय दुबे की पत्नी, मंजू देवी को सिर्फ 288 मत मिले । गौरतलब है कि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष के निधन के बाद यहां मध्यावधि चुनाव कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here