शैलेन्द्र द्विवेदी बने नीति आयोग के संयुक्त सचिव

0
1029

-1997 बैच के हैं आइएएस एलायड अफसर, मिली प्रोन्नति
बक्सर खबर। 1997 बैच के अधिकारी शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी को भारत सरकार ने नीति आयोग का संयुक्त सचिव बनाया है। इसका आदेश 9 जून को जारी किया गया। वे इससे पहले भारतीय डाक विभाग में पोस्टमाटर जर्नल थे। जिले के ग्राम दुबौली, थाना सिमरी निवासी दुबे की सफलता पर पूरा परिवार खुशियां मना रहा है।

उनके पिता सुशील कुमार दुबे सेवा निवृत जिला जज हैं। बड़े भाई संजय कुमार द्विवेदी झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। मझले भाई सुमन्त द्विवेदी व्यवसायी हैं। तीन भाई में शैलेन्द्र सबसे छोटे हैं। सरकार द्वारा उन्हें प्रोन्नति देकर संयुक्त सचिव बनाए जाने की खबर मिलने के बाद गांव के लोगों में खुशी की लहर है। यह जानकारी उनके ममेरे भाई रिंकू पांडेय ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here