‌‌‌ स्कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्कर, सीएसपी संचालक की मौत

0
1681

-बाइक चला रहा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल
बक्सर खबर। स्कार्पियो वाले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर दो लोग सवार थे। दोनों परमडीह पुल के समीप चाट में जा गिरे। जब लोगों को पता चला तो उन्हें लेकर पास के अस्पताल में गए। लेकिन, चिकित्सक ने श्याम बाबू (40) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना रविवार की दोपहर नावानगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मृतक केसठ गांव के रहने वाले हैं। घर में उनकी मांग, पत्नी गीता के अलावा दो पुत्र हैं।

इस दुर्घटना में राम बाबू नाम के दूसरे व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं। वे ही बाइक चला रहे थे। सूत्रों के अनुसार यह दोनों अपने ही गांव में बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। दोपहर के वक्त किसी जरुरी काम से रोहतास जिले के मलियाबाग जा रहे थे। जैसे ही पुल के समीप एनएच पर पहुंचे। दूसरी तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here