‌‌‌ बिजली के तार से जा सटा लोहे का पाइप, दो की मौत, तीन झुलसे

0
1380

-घर में चल रहा था काम, पलम्बर समेत गृह स्वामी भी आए चपेट में  
बक्सर खबर। मुरार थाना के मसरिहां गांव में रविवार की दोपहर दर्दनाक घटना हुई। घर में काम चल रहा था। लोहे का पाइप डाला जा रहा था। जहां यह सब हो रहा था। उसके उपर से बिजली का तार गुजर रहा है। उसी में लोहे का पाइप जा सटा। गृह स्वामी अंटू साह व पलंबर मनोज राम जो पाइप पकड़ कर खड़े थे, करंट लगने से झुलस गए। वहां तीन लोग और काम कर रहे थे। बचाने दौड़े लेकिन, करंट लगने से वे भी घायल हो गए।

सूचना के अनुसार पलम्बर  मठिला गांव का रहने वाला है। जो डुमरांव अनुमंडल के अंतर्गत ही आता है। इस हादसे ने परिवार ही नहीं पूरे गांव का दहला दिया। जिसने भी इसके बारे में सुना सभी लोग वहां दौड़ पड़े। सूत्रों के अनुसार अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूछने पर मुरार के थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग यह अनहोनी हो गई। तीन घायलों के बारे में यह सूचना मिली है कि वे खतरे से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here