‌‌‌मैट्रिक की परीक्षा में सत्यम, पवन व रिया बने जिला टॉपर

0
3203

-ग्रामीण स्कूल के विद्यालयों ने लहराया परचम, सत्यम को राज्य में मिला सातवां स्थान
बक्सर खबर। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आज 31 मार्च को जारी कर दिए गए। अपने जिले के तीन छात्र जिला टॉपर बने हैं। यह सभी ग्रामीण परिवेश के छात्र हैं। पहला स्थान मिला है सत्यम शिवांश को। 482 अंक प्राप्त कर वह जिले का टॉपर बना है साथ ही साथ प्रदेश में उसे सातवां स्थान मिला है।

सत्यम को आशीर्वाद देते माता-पिता

दूसरा स्थान है पवन कुमार का जिसे 475 अंक मिले हैं। यह उच्च विद्यालय सिकरौल का छात्र हैं। यह दोनों विद्यालय चौसा प्रखंड के अंतर्गत आते हैं। तीसरे नंबर पर रिया कुमारी। जिसे 473 अंक मिले हैं। यह छात्रा गणपति हाई स्कूल चकनी की छात्रा है। अब आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

पवन कुमार को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य

सत्यम शिवांश चौसा प्रखंड के डेबीडेहरा गांव निवासी राजेश राम का पुत्र है। राजेश स्वयं भी शिक्षक हैं। मां का नाम प्रतिमा कुमारी है। इनकी दो संताने हैं। बेटी बड़ी है और पुत्र छोटा है। सत्यम ने पूछने पर बताया वह इंजीनियर बनना चाहता है। दूसरा स्थान पाने वाले पवन कुमार चौबी की छावनी, सिकरौल निवासी धर्मेंद्र राजभर का पुत्र है। मां का नाम शनिचरी देवी और दादा-दादी का नाम अवध बिहारी व शकुंतला देवी है। इसके चाचा कृष्ण राजभर महावीर स्थान में कोचिंग चलाते हैं। जहां यह विद्यालय के उपरांत तैयारी करता था। रिया कुमारी के बारे में विस्तृत जानकारी हमें प्राप्त नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here