‌‌‌ऋषभ राय को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार

0
356

-अखिल भारतीय नागरिक विकास केन्द्र ने दिया प्रमाणपत्र
बक्सर खबर। कार्मेल स्कूल चुरामनपुर में भोतिक विज्ञान प्लस टू के शिक्षक ऋषभ राय को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार अखिल भारतीय नागरिक विकास केन्द्र औरंगाबाद महाराष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया है। संस्थान द्वारा उन्हें ऑल इंडिया ड्राइंग, हैंड राइटिंग, एस्से राइटिंग की आयोजित प्रतियोगिता में अभूतपूर्व योगदान के लिए वर्ष 2021 का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उन्हें यह सम्मान मिलने पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर शैरेल, प्रबंधक असुम्पता, विद्यालय के अन्य शिक्षक ने उन्हें बधाई दी है। ऋषभ राय को उनके माता-पिता व साथियों ने भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है। राय बक्सर गोलंबर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को हमेशा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। और सफलता का यही मूल आधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here