‌‌‌दो और लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

0
6212

-पूर्व से संक्रमित लोगों के हैं परिजन
बक्सर खबर। जिले में और दो लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन दो लोगों का संबंध उसी परिवार है। जो पूर्व से संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार एक संक्रमित महिला है तथा दूसरे नजदिकी रिश्तेदार। जो एक ही घर में साथ रहते हैं। इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या चार हो गई है। जानकारी के अनुसार संक्रमित पुरुष की उम्र लगभग 30 एवं महिला की उम्र 28 वर्ष है। इसमें राहत देने वाली खबर यह है कि अन्य 57 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। फिलहाल सभी को क्वारैंटाइन किया गया है।

दो लोगों को पहले दिन आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। आज पुन: और दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया जाएगा। जिन 57 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे सभी नया भोजपुर इलाके के ही रहने वाले नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित लोगों से यह पता करने में जुटी है। वे 30 मार्च के बाद किन-किन लोगों के संपर्क में आए हैं। यहां एक जानकारी और मिली है। आसनसोल से जो सात लोग स्कार्पियो में साथ चले थे। उनमें से तीन आरा के निवासी थे। एक बिहियां तथा दो रानीगंज में उतरे थे। उन लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here