नया भोजपुर इलाके के 70 को किया गया क्वारैंटाइन

0
3530

-बीमार लोगों का इलाज करने वाले डाक्टर भी बरत रहे सावधानी
बक्सर खबर। नया भोजपुर के इलाके में विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां से सटे तीन किलोमीटर क्षेत्र में प्रशासन की विशेष निगरानी चल रही है। सभी से आग्रह किया गया है। वे अनावश्यक घरों से नहीं निकले। क्योंकि ऐसी लापरवाही उनके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। प्रशासन के अधिकारी लगातार इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं।

जिलाधिकारी अमन समीर और एसपी यूएन वर्मा लगातार वहां का दौरा कर रहे हैं। साथ ही उन तमाम लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। सूचना के अनुसार वैसे 70 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। जो उन लोगों के संभावित संपर्क में आए हैं। जिन लोगों को जरुरी समझा गया है। उन्हें वहां से निकालकर क्वारैंटाइन सेंटर पहुंचा गया है।

नया भोजपुर में मुख्य रास्तों को सील करती टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। उनका एक डाक्टर ने डुमरांव में इलाज किया था। एहतियात के तौर पर उनके परिवार को भी क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अब प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए उनके सैंपल लिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में अधिकारी हो या आमजन सभी को सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करना चाहिए। सूचना के अनुसार प्रभावित क्षेत्र को दो लेयर में सील किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here