‌‌‌रेलवे कर्मचारी यूनियन ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
116

-चक्का जाम करने की दी चेतावनी
बक्सर खबर। रेलवे में हो रहे निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को बक्सर स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन किया। स्थानीय इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एसपी त्रिपाठी ने कहा कि सरकार निजीकरण पर रोक लगाए। अन्यथा इसके खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा। सरकार ने जो मौद्रीकरण की नीति बनायी है। वह रेलवे को बेचने जैसा है।

उन स्टेशनों और आवश्यक संसाधनों को नीलाम किया जा रहा है जो कमाउ हैं। अगर ऐसा हुआ तो सरकार निजी हाथों में चली जाएगी। हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। आगे भी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर राजन कुमार, विद्या विलास पांडेय, एम एन ओझा, कमलाकर राय, पीयूष राज, कृति नारायण राय, एच खान, ओम प्रकाश सिंह एवं अन्य कर्मचारी भाग लिये ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here