‌‌‌डीएम -एसपी के नेतृत्व में केन्द्रीय जेल में छापामारी

0
315

-सघन तलाशी अभियान में मिली खैनी की चुनौटी
बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल बक्सर में शनिवार की सुबह जिला प्रशासन ने छापामारी की। इस दौरान वहां दो से ढ़ाई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। घंटो चली कार्रवाई के दौरान कुछ विशेष हाथ नहीं लगा। अलबत्ता, खैनी की चुनौटी व तंबाकू जैसे सामान मिले हैं। अभियान की समाप्ती पर जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह बाहर आए। उनसे मीडिया ने सवाल किया। अंदर क्या मिला।

डीएम ने कहा खैनी के अलावा कुछ सूखी घास जैसा मिला है। क्या वह गांजा था, यह सवाल करने पर उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत नहीं होता। हालांकि उसकी जांच हो रही है। यही बात एसपी नीरज कुमार सिंह ने भी कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक निर्देश पर यह रूटीन कार्रवाई हुई है। कुछ विशेष आपत्तिजनक नहीं मिला। इस कार्रवाई के दौरान इन दोनों अधिकारियों के साथ ए एसपी राज व बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here