झूठे वादे करने वालों को जनता सबक सिखाएगी : अनिल चौधरी बसपा

0
264

-इटाढ़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों में बसपा चलाया जनसंपर्क अभियान
बक्सर खबर। जन संपर्क अभियान के दौरान शुक्रवार को बसपा के उम्मीदवार अनिल चौधरी ने इटाढ़ी प्रखंड के बिझौरा, कुकुढ़ा, भितिहरा, खखडही, मंगोलपुर, हरपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान दो-तीन जगह चौपाल का भी आयोजन हुआ। जिससे संबोधित करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि बक्सर से भाजपा के ऐसे उम्मीदवार हैं जिनको बक्सर के पांच गावों का नाम तक नहीं पता। ऐसा व्यक्ति सर्वागिण विकास की बात करता है। क्या उनका दावा झूठा नहीं है? और दूसरे रामगढ़ के विधायक हैं, विधायक रहते हुए उन्होंने रामगढ़ के विकास के लिए क्या काम किया है। यह देखने और समझने की जरूरत है। ये सामंतवादी और मनुवादी व्यवस्था से ग्रस्त लोग हमारे साथ चलने को तैयार है न ही साथ निभाने को तैयार हैं।

इनके द्वारा विकास की बात करना हमारे साथ बेईमानी है। इसलिए इस बार इन बेईमानों को उखाड़ फेंकिए और इस बार हाथी को चुनिए। उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है। संविधान को बचाने के लिए आपको आगे आना पड़ेगा। मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम, जोखन चौधरी (जिला अध्यक्ष, पटेल विचार मंच) चक्रवर्ती चौधरी (जिला सचिव, पटेल विचार मंच), विंदेश्वरी चौधरी (पैक्स अध्यक्ष, कुकुढा), प्रमोद चौधरी (पूर्व मुखिया, कुकुढा), सत्येंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, बबन चौधरी, राम इकबाल चौधरी, सोनू पटेल, राकेश पटेल, राम आग्रह चौधरी, रघुनाथ चौधरी, प्रदीप चौधरी, कामेंद्र चौधरी, रामाश्रय चौधरी, श्रवण चौधरी, अजय पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here