‌‌‌ डुमरांव महाराज से मिले श्रम मंत्री संतोष सिंह

0
1020

-भाजपा से नाराज चल रहे राज परिवार को मनाने की कोशिश
बक्सर खबर। डुमरांव राज परिवार के मौजूदा महाराज चन्द्र विजय सिंह से मिलने शुक्रवार को राज्य के श्रम मंत्री संतोष सिंह पहुंचे। हालांकि इस मुलाकात को औपचारिक भेट बताया गया है। क्योंकि डुमरांव राज परिवार भाजपा से नाराज चल रहा है। मंत्री के साथ भाजपा जिला इकाई के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। पार्टी के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार मंत्री एक दिवसीय दौरे पर बक्सर आए थे। जिलाध्यक्ष भोला सिंह, महामंत्री निर्भय राय, लोक सभा संयोजक राजवंश सिंह आदि ने उनका डुमरांव कोठी के समझ भव्य स्वागत किया।

इसके उपरांत पार्टी के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए समर्थन मांगने वे विभिन्न जगह गए। लेकिन, इसकी शुरुआत डुमरांव कोठी से ही हुई। बैठक में क्या परिणाम सामने आया। इसका उल्लेख नहीं किया गया है। अर्थात फिलहाल अभी महाराज समर्थन के लिए खुलकर सामने नहीं आए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान संत कुमार सिंह, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, चुनमुन वर्मा नगर अध्यक्ष डुमरांव, राजीव पाठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डुमरांव, दीपक यादव, विनोद राय, रोहित सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here