‌‌‌पचास हजार का इनामी चंदन गुप्ता गिरफ्तार

0
3877

पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी
बक्सर खबर। पचास हजार का इनामी अपराधी चंदन गुप्ता गिरफ्तार हो गया है। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। पिछले दो वर्ष से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसटीएफ का गठन कर रखा था। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात उसे पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर इलाके से दबोचा गया। डुमरांव थाना के कसियां गांव का चंदन गुप्ता कुख्यात अपराध कर्मी शेरू सिंह का शागिर्द रहा है।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके खिलाफ डुमरांव, पटना, सिवान में कई मामले दर्ज हैं। कुछ वर्ष पहले उसने सासाराम जिले में चर्चित धनजी सिंह हत्या कांड को अंजाम दिया था। उस घटना का भी मुख्य आरोपी है। चंदन जब जरायम की दुनिया में काबिज हुआ। फिर क्या था, डुमरांव के व्यवसायियों को उसने रंगदारी मांगनी शुरू की। इस वजह से डुमरांव में एक के बाद एक कई घटनाओं में उसका नाम सामने आया। हांलाकि अभी जिले की पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोई दावा नहीं कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here