दीक्षा की मौत पर सियासत तेज, पहुंची कांग्रेस की जांच टीम, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

0
52

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने शहर के प्रबुद्ध जनों से की चर्चा                                             बक्सर खबर। दीक्षा की संदिग्ध मृत्यु के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के व्यवसायियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों के साथ बैठक कर घटना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और लोगों की राय जानी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मृणाल अनामय, शशि भूषण पंडित, नीलम प्रवीण और रंजीत वाल्मीकि ने एक स्वर में कहा कि पार्टी इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस बक्सर से ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी, जिसे आगे चलकर पूरे बिहार और देश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की पहल पर एक उच्च स्तरीय टीम का गठन कर उन्हें बक्सर भेजा गया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य पीड़िता दीक्षा को न्याय दिलाना है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वे अपनी विस्तृत रिपोर्ट पटना में प्रस्तुत करेंगे, जिसके आधार पर आगे की रणनीति और कार्रवाई तय की जाएगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि जब तक दीक्षा को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here