बिहार खेल विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

0
34

स्नातक, स्पोर्ट्स कोचिंग और मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों में 170 सीटों पर होगा नामांकन                                   बक्सर खबर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर द्वारा विभिन्न खेल एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु अधिसूचना जारी की गई है। खेल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

वहीं, एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के तहत एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी एवं वॉलीबॉल जैसे प्रमुख खेलों में प्रत्येक के लिए 20-20 सीटें उपलब्ध हैं, जिससे कुल 100 सीटों पर नामांकन होगा। इसके अलावा, खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, जो खेल प्रशासन और मैनेजमेंट में करियर बनाने वालों के लिए उपयोगी साबित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here