पिस्टल की नोक पर प्रेमिका को गया था उठाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
4243

बक्सर खबर। प्रेमिका को देसी कट्टे की नोक पर उठाने गए लवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना बगेन गोला थाना के  एकराशी गांव की है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे गिरफ्तार किया। सूत्रों कि मानें तो आरोपी गांव के पूजा (काल्पनिक नाम) से प्यार करता था। परिजनों के मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था।  लड़की को अपहरण की धमकी भी दिया था।  लेकिन परिवार के लोगों ने इसे हल्के में लिया। तभी शुक्रवार को अचानक वह लड़का लोडेड आर्म्स के साथ एकराशी पहुंच गया। परिजनों को धमकाने लगा। घर वालों ने इसकी सूचना डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह को फोन पर दी। उन्होंने तुरंत बगेन थाने को वहां पहुंचने को कहा।

स्वयं  भी पहुंचे जहां से उक्त लड़के को पकड़ा गया। इसकी पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि आरोपी डुमरांव थाना क्षेत्र के बंझूडेरा निवासी दिनेश यादव पिता बासुदेव यादव है। वह लड़की के परिजनों को धमकाने के अलावे उसे उठा कर ले जाने के चक्कर में था। लेकिन घरवालों की सूझबुझ के कारण पकड़ा गया। उसके पास से  लोडेड कट्टा के अलावे दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दिनेश काफी देर तक गाली-गलौज करता रहा लेकिन घरवालों ने रियेक्ट नही किया। नही तो वहां बड़ी घटना हो जाती। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि कहां से आर्म्स खरीदा है। किनके सम्पर्क में है। बाकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here