‌‌‌ गुप्ता धाम जा रही पिकअप पलटी, चार की मौत, मृतकों में दो बक्सर की

0
4219

-पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय गहरी खाई में गिरी गाड़ी, सवार थे क्षमता से अधिक यात्री
बक्सर खबर। गुप्ता धाम जा रही पिकअप गाड़ी पहाड़ी रास्ते में असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें से दो बक्सर तथा दो आरा जिले की निवासी हैं। सूचना के अनुसार दुर्घटना रोहतास पहाड़ी पर गायघाट के समीप बुधवार को हुई। यह सभी लोग मुंडन संस्कार के लिए घर से निकले थे। तभी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और चेनारी थाना की टीम पहुंची।

घायलों में चार-पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल सासाराम में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान मीरा देवी डुमरांव, परमेश्वरी देवी (60वर्ष) कृष्णाब्रह्म, चन्द्रावती देवी शाहपुर, तेतरी देवी ग्राम बेलवनिया, थाना बिहिया दोनों जिला भोजपुर की निवासी हैं। पूछने पर स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि यह लोग मुंडन संस्कार के लिए घर से चले थे। संभवत: उनकी यात्रा गुप्ता धाम की थी। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। वाहन पर कुल 20-25 लोग सवार थे। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम भी रोहतास अस्पताल में किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सासाराम के सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने चार मौतों की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here