तेजस्वी ने बताया राजद अब सिर्फ माई नहीं बाप की भी पार्टी

0
728

तेजस्वी ने कहा हमने दी नौकरी, सरकार बनी तो बहुत कुछ मिलेगा
बक्सर खबर। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने बक्सर के किला मैदान में अपने लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। और खुद को गेम चेंजर बताते हुए भाजपा और नीतीश दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैंने पांच लाख नौकरी देकर कीर्तिमान बना दिया है। आगे भी जो बहाली बिहार में होगी। वे मेरे से साइन से जारी हुई सूची होगी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग प्रमुख है। उन्होंने कहा अगर आपको आर्शीवाद मिला तो बिहार को बदलकर रख देंगे।

आप लोग पटना में आइए। तीन मार्च को वहां रैली होगी तो इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने खुले मंच से भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा दिया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वास तोड़ने वाला नेता बताया। बक्सर की सभा के लिए तेजस्वी गुरुवार की शाम ही यहां पहुंच गए थे। शुक्रवार को साढ़े दस बजे किला मैदान पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया। और दिनारा तथा औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here