पेट्रोल पंप पर मारपीट करना पड़ा भारी, एक गिरफ्तार

0
2627

-सीसी टीवी में कैद हुई करतूत, पांच की तलाश जारी
बक्सर खबर। छह युवकों ने शुक्रवार की रात मुफस्सिल थाना के कृतपुरा पंप पर हंगामा किया। कर्मचारियों से मारपीट की। वे सभी शराब के नशे में थे। पंप के कर्मचारी को स्कार्पिर्यों से दौड़ाकर टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका पैर टूट गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्लु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार को उसे नगर थाना के सारीमपुर से दबोचा गया। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। वहीं प्रगति पेट्रोल पंप के संचालक मुकेश तिवारी ने बताया कि उन लोगों ने 22 हजार 740 रुपये लूट लिए। तेल भराया उसका पैसा भी नहीं दिया। साथ ही सीसीटीवी में कैद वीडियो उपलब्ध कराया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कल्लु ने बताया है।

पकड़ा गया आरोपी कल्लू

अन्य पांच लोग भी इस घटना में शामिल थे। जिनके नाम दिलशाद, गोलू व असरफ राइन तीनों निवासी सोहनी पट्टी, दिलशाद निवासी सारीमपुर, (तीनों नगर थाना) एवं मुन्ना साह निवासी चौसा, थाना मुफस्सिल शामिल थे। पुलिस इन सभी को तलाश रही है। सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों को सरगर्मी से तलाश रही है। गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

-मोबाइल से पुलिस ने निकाली साथियों की तस्वीर

शराब पीकर लौट रहे थे सभी
बक्सर खबर। पुलिस ने जिस गाड़ी को बरामद किया है। इससे शराब की बोतल भी मिली है। ऐसा बताया जा रहा है। सभी एक गाड़ी में सवार होकर यूपी गए थे। वहां से शराब पीकर रात नौ बजे के लगभग लौटे। सभी नशे में थे। पंप पर एक बाइक सवार युवक से बदतमीजी की। उसके साथ महिला थी। उसके साथ भी छेड़खानी की। उस युवक ने भी गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here