राष्ट्र का मंदिर है श्रीराम तीर्थ क्षेत्र : कामेश्वर चौपाल

0
62

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में हर जाति धर्म का लिया जाएगा सहयोग
बक्सर खबर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी कामेश्वर चौपाल ने शनिवार को बक्सर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा। निधि समर्पण अभियान में हमारी टोली सबके दरवाजे पर जाएगी। क्योंकि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है। इसमें किसी जाति, धर्म अथवा पंथ का भेद नहीं। सदियों के संघर्ष के बाद सत्य सीना चीर कर सामने आया है।

मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा 36 से 40 माह में मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस जिले में हमारी 184 टोलियां काम कर रही हैं। जो 142 पंचायतों के सभी गांव में जाएंगी। पूरे देश में अभियान चल रहा है। कम से कम 13 करोड़ परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। पीसी नया बाजार के सीताराम विवाह आश्रम में आयोजित थी। जहां आश्रम के महंत राजाराम शरण जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र प्रसाद, जिला अभियान समिति के संयोजक कन्हैया पाठक व प्रचार प्रमुख राजेश सिन्हा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here