किसान को लगी गोली, पटना रेफर

0
625

बक्सर खबर। खेत की सिंचाई कर रहे किसान को अपराधियों ने शुक्रवार की रात गोली मार दी। घटना मुरार थाने के फफदर गांव की है। घायल मुन्ना सिंह पुत्र बरमेश्वर सिंह को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार गोली उनके सीने में लगी है। हालाकि छर्रा निकाल लिया गया है। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई प्रतीत हो रही है। पीड़ित द्वारा अभी तक अपना बयान नहीं दर्ज कराया गया है। मामले की जांच चल रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मुन्ना सिंह तथा मुन्नी सिंह दोनो भाई अपने खेत जो की बगेन थाने के घनश्यामपुर मे पड़ता है। वहां पटवन कर रहे थे। रात्रि दस बजने के बाद दोनो भाई सोने के लिऐ खेत मे बने मचान पर चले गए।

इस बीच गोली चलने की आवाज से उनकी निंद टूटी। अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। दोनों भाई उनसे भीड़ गए। इस बीच अपराधियों ने तीन-चार गोलियां दागी। जिसमें एक गोली का छर्रा मुन्ना के सीने में आ लगा। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगाई ले जाया गया। वहां से डाक्टर शत्रुधन प्रसाद ने मामले को बक्सर सदर हास्पिटल रेफर कर दिया। जानकरी के अनुसार बक्सर सदर हास्पिटल मे मुन्ना सिंह के सीने से गोली निकल गई है। लेकिन एहतियातन मुन्ना के पिता ब्रहमेश्वर सिंह पटना लेकर चले गये है। सूत्रों के अनुसार भंसारी के लोग खेती किया करते थे। अब यह खेती का जिम्मा मुन्ना सिंह तथा मुन्नी सिंह ने ले लिया है। संभवत: विवाद का यही कारण हो सकता है। थानाध्यक्ष मनोज पाठक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here