‌‌‌जिला परिषद अध्यक्ष के लिए परमा यादव ने जुटाया समर्थन

1
2528

-जाति में न पात में हमारा विश्वास विकास में : परमा यादव
बक्सर खबर। कहते हैं अंत आरंभ का संकेत है। हालांकि अभी पंचायत चुनाव के अंतिम परिणाम आने शेष हैं। लेकिन, जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसके लिए चक्की से जिला पार्षद रहे परमा यादव ने समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उनका दावा है कि बारह लोगों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। उन सबके साथ परमा यादव व अन्य लोगों ने आज मंगलवार को विंध्यवासिनी माता का दर्शन किया। साथ ही जिला परिषद की नई सरकार के लिए एकजुटता का सबने संकल्प लिया।

इसकी तस्वीरें विंध्याचल से हमें प्राप्त हुई हैं। वहां जुटे पार्षदों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए परमा यादव की पत्नी सरोज देवी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए राजपुर प्रखंड के मुखिया अनिल सिंह की भवह नीलम देवी को समर्थन देने का एलान हुआ है। इस बाबत पूछने पर परमा यादव ने कहा कि हम जाति व धर्म की बात नहीं करते। जो ऐसा करते हैं वे जाने। हम तो सामाजिक समरता की बात करते हैं और विकास में विश्वास रखते हैं।

एक दूसरे को माला पहनाते परमा यादव व अनिल सिंह

इस समूह के साथ विंध्याचल पहुंचे अनिल सिंह ने बक्सर खबर से कहा कि परमा भाई को समर्थन देने का हम सभी ने निर्णय लिया है। क्योंकि उम्र में बड़े हैं और उनके पास बहुत पुराना अनुभव है। इस लिए बगैर किसी भेदभाव के हम लोगों ने आपसी सहमती से निर्णय लिया है। हालांकि जिला परिषद की जिले में कुल 20 सीटें हैं। 17 जगह चुनाव हो चुका है। सिमरी के तीन पदों के लिए 8 दिसम्बर को मतदान होगा और परिणाम 10 को सामने आएंगे। लेकिन, जिसके पास 12 सदस्यों का समर्थन होगा। वह जिला परिषद की सरकार बनाने में सफल होगा। बक्सर में जिला परिषद अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है।

1 COMMENT

  1. हम आज बात कर रहे हैं, द्विवेदी युग के एक ऐसे कवि के बारे में, जिनकी कविताओं में भक्ति-भावना, राष्ट्र-प्रेम तथा विद्रोह का स्वर प्रमुखता से दिखाई पड़ता है। उन्होंने ब्रजभाषा के प्रभाव से युक्त खड़ी बोली में काव्य रचना की। हम बात कर रहे हैं ऐसे रचनाकार के बारे में, जिनकी रचना संसार से अभिभूत होकर देश ने उन्हें वर्ष १९६९ में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र पद्मभूषण से सम्मानित किया था।

    http://shoot2pen.in/2021/12/08/bal-krishna-sharma-naveen/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here