परशुराम भी लोगों को पहुंचा रहे हैं मदद

0
432

बक्सर खबर। भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी भी वैसे लोगों की मदद कर रहे हैं। जो गांवों में हैं और उन्हें मदद की आवश्यकता है। एक दिन पहले उन्होंने दलसागर गांव में आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के मध्य राशन का वितरण किया। उनके साथ पार्टी के नेता और सामाजिक लोग उपस्थित थे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक-एक कर लोगों चावल और आटे का झोला दिया गया। उनके साथ के लोगों ने बताया प्रधानमंत्री जी के अपील एवं सांसद सह भारत सरकार स्वास्थ्य कल्याण परिवार राज्य मंत्री के आदेशानुसार यह कार्य किया जा रहा है।

हम वैसे लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिन्हें सरकार द्वारा राशन कार्ड नहीं दिया गया है। चौबे ने बताया कि यह अभियान अन्न दाताओं के दान से संभव हो रही है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्पित कार्यकर्ताओं की मदद से ऐसा हो रहा है। उक्त अवसर पर बक्सर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पुनीत सिंह, विनय उपाध्याय, शिवजी चौबे, मनोज कुमार, चंदन पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here