सिमरी प्रखंड के तीन पंचायतों के चुनाव परिणाम

0
3879

बक्सर खबर ।  सिमरी प्रखंड में संपन्न हुए पंचायत चुनाव की मतगणना आज 10 दिसंबर को बाजार समिति परिसर बक्सर में हो रही है। हाला की मतगणना का काम धीमी गति से चल रहा है दोपहर 12:00 बजे तक सिर्फ 3 पंचायतों की ही गिनती हो पाई है उनके परिणाम निम्न वत है जैसे-जैसे अपडेट आएगा उसकी पूरी डिटेल आप हमारे फेसबुक पेज बक्सरखबर पर प्राप्त कर सकते हैं।

मुखिया केशोपुर
केशोपुर पंचायत से रानीदेवी को कुल 2216 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिवानंद यादव को कुल 1189 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 1027 रहा।
पंचायत समिति सदस्य केशोपुर दक्षिणी से आशा देवी को कुल 710 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कुमारी रीता को 586 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 124 रहा।
पंचायत समिति सदस्य केशोपुर उतरी से कन्हैयालाल मिश्र को कुल 624 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नयन देवी को 524 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 100 रहा।
पंचायत समिति सदस्य राजपुर परसनपाह से विजय बीन को कुल 1480 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गुप्तेश्वर साह को 856 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 624 रहा।

मुखिया राजपुुर परसनपाह
परसनपाह पंचायत से मुनेश्वरी देवी को कुल 1522 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मी देवी को कुल 807 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 715 रहा।

मुखिया राजपुर कला
राजपुर  कला पंचायत से कविता देवी को कुल 1513 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अतवारी देवी को कुल 1158 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 355 रहा।

पंचायत समिति सदस्य ( बी डी सी) राजपुर कला उतरी से संतोष यादव को कुल 604 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को 537 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 67 रहा।

पंचायत समिति सदस्य राजपुर कला दक्षिणी से संगीता कुमारी को कुल 937 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियंका पाठक को 693 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 244 रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here