‌‌‌ करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत

0
1282

-घर से निकला था शौच करने, बिजली के टूटे तार से जा लगा पैर
बक्सर खबर। घर से सुबह शौच के लिए निकले किशोर की करंट लगने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। यह दुखद वाकया सिकरौल थाना के बसमनपुर गांव का है। ग्रामीणों ने बताया मृतक अंकित कुमार पांडेय (12 वर्ष), जय प्रकाश पांडेय का पुत्र था। सुबह छह बजे के लगभग वह घर से खेत की तरफ शौच के लिए गया था।

रास्ते में बिजली का तार टुट कर गिरा था। वह उसके पैर से जा लगा। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर वालों को जब यह पता चला तो वे भागे-भागे मौके पर पहुंचे। लेकिन, अनहोनी अपना खेल कर चुकी थी। मासूम बच्चे का शव देखकर लोगों का कलेजा मुंह में आ गया। क्योंकि वह बहुत ही प्यारा था। लेकिन, उसके जीवन का ऐसा अंत होगा। किसी ने सोचा नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here