‌‌‌सिकठी के पैक्स अध्यक्ष ने किया न्यायालय के समक्ष समर्पण

0
405

-थोड़ी से चूक में पलट गया मामला 
बक्सर खबर। सिकठी के पैक्स अध्यक्ष निशांत सिंह उर्फ पूना सिंह ने न्यायालय में संपर्ण कर दिया है। यह सूचना शनिवार को ही मिली थी। लेकिन, इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने मामले की पुष्टि नहीं की। वहीं अधिवक्ताओं ने कहा, हमें इसकी सूचना नहीं है। लेकिन, तस्दीक के दौरान आज रविवार को पता चला की निशांत सिंह ने शनिवार को ही न्यायालय में समर्पण कर दिया है।

हालांकि उनके भाई अमरीश सिंह के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली। लेकिन, संभावना जतायी जा रही है। उन्होंने ने भी समर्पण किया होगा। दोनों भाईयों के खिलाफ नगर थाने में तीन दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से भागने का एक और मामला दर्ज हुआ है। हालांकि दो अक्टूबर को चुनाव बाद हुई मारपीट में निशांत सिंह को गांव के ही लोगों ने आरोपी बनाया था। वहीं दूसरी तरफ निशांत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने धनसोई के थानाध्यक्ष के खिलाफ गलत करने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here