‌‌‌ राजद नेता के घर दस लाख की चोरी

0
1369

-महिलाओं के आभूषण व नकद राशि पर चोरों ने फेरा हाथ
बक्सर खबर। घर के लोग रात के वक्त सो रहे थे। मौका देख छत के रास्ते चोर अंदर दाखिल हुए और दस लाख रुपये मूल्य के गहने और नकद राशि ले भागे। सुबह घर वालों को इसकी भनक लगी। परिवार के सदस्यों ने देखा अलमारी, बक्से टूटे हुए हैं। घर में रखे झोल, बैग, अटैची आदि गायब है। जब परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो गांव के बाहर एक जगह कपड़ों से भरे बैग बरामद हुए। यह चोरी युवा राजद के इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष सोनू यादव पुत्र ललन यादव के घर हुई है। बातचीत के क्रम में उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम लोग सिकरौल थाना के गोपपुर गांव के निवासी हैं।

अनुमानत: यह घटना शुक्रवार रात दो बजे के आस-पास हुई है। क्योंकि गर्मी के कारण रात एक बजे तक लोग लगभग जगे थे। उसके बाद चोर छत के रास्ते अंदर आए। जिस कमरे में लोग सो रहे थे। चोरों ने बाहर से उसका दरवाजा बंद कर दिया। परिजनों के अनुसार घर में दो लाख 80 हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा सास-बहू और एक बेटी मायके आई थी। उन तीनों के गहने भी चोर ले गए हैं। जिसका मूल्य लगभग सात-आठ लाख रुपये है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। उसने परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here