बड़का राजपुर में एक दिन पहले गिरी आकाशीय बिजली , दूसरे दिन कौवों की मौत

0
2048

बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के बड़का राजपुर गांव में दो दिन पहले आकाशीय बिजली गिरी। संयोग रहा कि शिव मंदिर उस बिजली को झेल गया। सूचना के अनुसार रविवार की रात ऐसा दक्षिण टोला में रघुराज सिंह के मंदिर पर ऐसा हुआ। मंदिर के उपर जो त्रिशूल लगा था। वहां मंदिर के बुर्ज को कुछ नुकसान हुआ। इस वजह से आस-पास के घरों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

वहीं अगले दिन सोमवार को बड़का राजपुर बाजार से सटे भवानी बाबा स्थान के पास नीम के पेड़ से तीन कौवे गिरकर मर गए। इसको लेकर भी लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासन को दी है। विभाग इस सिलसिले में क्या कर रहा है। इसकी जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here