संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 61 की रिपोर्ट नेगेटिव

0
2118

-19 को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आनी है शेष
बक्सर खबर। वे लोग जो संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए संभावित 61 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो गई है। वे सभी नेगेटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा भी कुछ स्वैब जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार अभी तक जिले से 356 लोगों का सैंपल भेजा गया था। जिसमें से 319 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

इसमें से 315 नेगेटिव रहे। 4 लोगों को संक्रमित पाया गया। अन्य 37 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। संभावना है 21 अप्रैल को वह रिपोर्ट भी जिले को प्राप्त हो गई है। इसमें निजी अस्पताल की वह टीम भी शामिल है। जहां संक्रमित पाई गई महिला ने बच्चा जना था। हालांकि वहां भी चिकित्सक व स्टाप ने पूरी सावधानी बरती थी। उस रिपोर्ट का भी सभी को इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here