एकबार फिर डॉक्टर विनोद बने आईएमए के अध्यक्ष व डा. अजीत सचिव

0
174

– आइएमए का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, वर्षों बाद हुआ कार्यकारिणी में बदलाव
बक्सर खबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बक्सर इकाई के सदस्यों की बैठक रविवार की शाम अंबेसडर होटल में संपन्न हुई। वार्षिक बैठक में संगठन का चुनाव भी संपन्न हुआ। जिसमें वर्षों बाद पुन: एकबार डॉक्टर विनोद सिंह को अध्यक्ष मनोनित किया गया। डुमरांव के डॉक्टर अजीत को सचिव चुना गया। हालांकि पिछले सात वर्ष से अध्यक्ष पद पर डॉक्टर महेन्द्र प्रसाद काबिज थे। तथा सचिव के पर डॉक्टर विके सिंह। लेकिन, इसमें पुन: बदलाव किया गया।

बैठक की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी का कार्य आइएमए के संस्थापक सदस्य डा. सी एम सिंह निभाई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में डा. रजनीकांत पांडेय, डा. उषा सिन्हा एवं डा. रंगनाथ तिवारी को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, डा. राजेश कुमार सिंह को चिकित्सकीय सचिव, डा. पी के पांडेय एवं डा. रितेश को संयुक्त सचिव तथा डा. चंद्रशेखर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा डा. श्रीनिवास उपाध्याय को संपादक, डा. दीपंकर एवं डा. अमृत राज को उप संपादक मनोनीत किया गया। केंद्रीय परिषद के सदस्यों में डा. वी के सिंह, राज्य परिषद के सदस्यों में डा. विनोद प्रसाद, डा. आर बी प्रसाद, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. आर के गुप्ता तथा सलाहकार परिषद के सदस्यों में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. सीएम सिंह, पूर्व अध्यक्ष डा. बालेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष डा. महेंद्र प्रसाद तथा पूर्व सचिव डा. चुन्नीलाल प्रसाद, पूर्व सचिव डा. अरुण कुमार तथा पूर्व सचिव डा. वी के सिंह को शामिल किया गया। मौके पर डा. कुमार गांगेय राय, डा. शैलेश राय, डा. आशुतोष कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here