‌‌खाद की किल्लत पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उधेड़ दी सरकार की बखिया

0
129

-कालाबाजारी के लिए कृषि विभाग को बताया जिम्मेवार
बक्सर खबर। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में उर्वरक की बिक्री डबल दाम पर करवा रही है। क्योंकि उसे किसानों की चिंता ही नहीं। अगर ऐसा नहीं होता तो क्या खुलेआम कालाबाजारी होती। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने मंगलवार को यह बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। इसके लिए उन्होंने राज्य ही नहीं केन्द्र की सरकार को भी जिम्मेवार बताया। चुनाव सामने होने के कारण बिहार के हिस्से की खाद यूपी और पंजाब को दी जा रही है। नतीजा यहां के किसान परेशान हो रहे हैं।

गेहूं की बुवाई का समय निकलता जा रहा है। कुछ खाद जिले में आ भी रही है तो दुकानदार उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। इसके लिए यहां का कृषि विभाग भी जिम्मेवार है। क्योंकि वह इसकी उचित ढंग से वितरण करा पाने में असफल है। उन्होंने बताया यह हाल पूरे बिहार का है। किसानों की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा। धान की बिक्री भी सरकारी समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही। खरीद के सारे दावे यहां फेल हैं। हमारी पार्टी मांग करती है। खाद की कालाबाजारी बंद हो और जल्द से जल्द उसकी आपूर्ति हो। साथ ही समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाय। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडेय व उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here