‌‌‌ स्वच्छता की दिलाई गई शपथ, रविवार को करें एक घंटे का श्रमदान

0
166

-राष्ट्र के प्रति बने जवाबदेह, बेहतर कल के लिए शुरू करें पहल
बक्सर खबर। अगर आप देश का विकास चाहते हैं। तो यह जरूरी है कि स्वयं भी जवाबदेह बनें। इसकी शुरुआत आप स्वच्छता की मुहिम से कर सकते हैं। इस वर्ष पूरे देश में गांधी जयंती से एक दिन पूर्व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान का कार्यक्रम रखा गया है। शहर से लेकर गांव तक इसे अमल में लाया जाना है। इस कड़ी में शनिवार को न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता टीम द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

जिसमें सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता की मुहिम में शामिल होने की बात कही। सभी को इसके लिए प्रेरित करने का निर्णय भी लिया गया। लेकिन, वह प्रेरणा तब तक मूर्त रुप नहीं लेगी। जब तक सभी भारतीय इस अभियान से नहीं जुड़ते। और उसका सबसे बेहतर तरीका यह है कि, आप इस गांधी जयंती यहीं संकल्प लें। जहां-तहां गंदगी नहीं फैलाएंगे। वैसे आप चाहें तो गंगा तट के जाकर आप उन्हें स्वक्ष बनाने का नेक कार्य तो कर ही सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here