गंगा घाट पर धार्मिक मजमा लगाने की अनुमति नहीं

0
536

-प्रशासन जब्त करेगा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन
-चेतावनी जारी, पुलिस ने लोगों को दौड़ाया
बक्सर खबर। सभी को पता है। कोविड की रोकथाम के लिए आदेश जारी है। मंदिर और मस्जिद 15 मई बंद हैं। ऐसे में गंगा घाटों पर भी जाना मना है। क्योंकि इसकी इजाजत नहीं है। गुरुवार को रामरेखा घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। किला मैदान भी वाहनों से पट गया। जब प्रशासन को पता चला तो अधिकारियों और पुलिस की टीम वहां पहुंची।

लोगों को वहां से हटाया गया। बहुत से लोग बच्चों का मुंडन कराने आए थे। लेकिन, सभी को वहां से चलता किया गया। इसको देखते हुए डीएम ने सख्त आदेश भी जारी किया है। गंगा घाटों पर भीड़ जमा करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही उन्हें लेकर आने वाले वाहनों को भी जब्त कर लिया जाएगा।

लोगों को खदेड़ती पुलिस

इतना ही नहीं अगर घाट पर धार्मिक अनुष्ठान कराते पंडे देखे गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। लोगों को सलाह दी गई। उन्हें जो भी कार्य करना होगा। स्थानीय स्तर पर और घरों में करें। क्योंकि वर्तमान हालात में भीड़ जमा करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here