‌‌ शादी के सवा माह बाद ही कर दी निशा की हत्या

0
2428

-परिजनों का आरोप दहेज के लिए दिया जहर
बक्सर खबर। दहेज के लिए ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतक निशा के परिजनों का आरोप है। उसे जहर देकर मारा गया है। इसका आरोप उसके पति मंटू सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगा है। युवती के भाई  किश्मत ने मीडिया को बताया कि दो दिन पहले ही उसका स्वास्थ्य खराब होने की बात कही गई थी। हम लोग आए तो वह पूरी तरह स्वस्थ्य थी। दिखाने के लिए डुमरांव लाए थे। यहां से घर लौटने के बाद ससुराल वालों ने गुरुवार को उसे जहर देकर मार दिया। हम लोगों को सूचना मिली। वहां गए तो शव नहीं सौंप रहे थे।

पुलिस के हस्तक्षेप के शव गुरुवार की रात पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। यह आरोप शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उसके भाई ने लगाए। पूछने पर उन्होंने बताया कि हम लोग भोजपुर जिला के थाना शाहपुर, ग्राम महरजा के रहने वाले हैं। दो मई को हमारी बहन का विवाह मंटू सिंह पिता विक्रमा सिंह, ग्राम पवरपुर थाना (वासुदेवा ओपी) थाना नावानगर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही वे लोग रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी होती थी। जिसका आडियो भी हमारे पास उपलब्ध है। पूछने पर परिजनों ने कहा कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई हैं। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here