‌‌‌ ‌‌‌त्योहार में मातम : स्नान करने गए दो युवक गंगा में डूबे

0
3617

-ग्रामीणों के प्रयास से शव बरामद
बक्सर खबर। गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दुखद हादसा औद्योगिक थाना के उमरपुर गंगा घाट पर दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग हुआ। मृतक राहुल कुमार (20 वर्ष) व सुजीत कुमार दोनों मझरियां गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार होली खेलने के उपरांत यह कुछ साथियों संग गंगा में नहाने चले गए। इस दौरान यह हादसा हो गया। अन्य साथी जो उन्हें बचा नहीं सके। उनके द्वारा गांव वालों को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उनका शव ढूंढ निकाला। इस संबंध में पूछने पर औद्योगिक के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया दुर्घटना आज मंगलवार दोपहर की है। दोनों शव मिल गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहुल मझरियां का ही रहने वाला है। लेकिन, सुजीत किसी अन्य गांव का है। ग्रामीणों से सिर्फ जानकारी मिली है कि वह अपनी ननिहाल में यहां रहता था। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
गंगा से शवों को बाहर निकालते लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here