अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

0
2066

-चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया मोड़ के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर दानिकुटिया मोड के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान घायल ने अपना नाम गंगा सागर मिश्रा (38 वर्ष) निवासी ग्राम चौसा, थाना मुफस्सिल बताया। दुर्घटना भी इसी थाना क्षेत्र की सीमा में हुई थी।

घायल की हालत बहुत नाजुक थी। इसलिए बगैर समय गवाए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पूछने पर मुफस्सिल की पुलिस ने बताया कि घायल की हालत अच्छी नहीं थी। दुर्घटना मंगलवार अपराह्न चार बजे के आस-पास हुई थी। लोगों पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी थी। अस्पताल ले जाए जाने के बाद का अपडेट हमें प्राप्त नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here