त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति थीं मां हीराबेन : अश्विनी चौबे  

0
107

-श्रीराम कर्मभूमि द्वारा आयोजित किया गया दीपदान कार्यक्रम
बक्सर खबर। श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा शनिवार की शाम रामरेखा घाट पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मां हीरा बा ने अपने त्याग, तपस्या, संस्कार पूर्ण जीवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गढ़ा। उनका सादगीपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मां की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पुत्र धर्म और राष्ट्र धर्म की जो मिसाल पेश की है, वह युगों तक याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल स्थानीय सांसद व अन्य लोग

पुत्र के सर्वोच्च राजनीतिक शिखर पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने कभी अपने संयम, सिद्धांतों और सहजता से समझौता नहीं किया। उनका निष्काम कर्मयोग और जीवन मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम के अध्यक्ष केके ओझा ने किया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप राय, सिद्धनाथ सिंह, अरुण मिश्रा, परशुराम चतुर्वेदी, विन्ध्याचल सिंह, कतवारु सिंह, जय प्रकाश राय, निर्भय राय, भरत प्रधान समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व नेता इसमें शामिल हुए। सबने उनकी याद में गंगा में दीप दान किया और उनके कथन दोहराए, काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। अंत में सबने दो मिनट का मौन रखा और उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here