घर में काम कर रही महिला से छेड़खानी

0
1700

-चक्की इलाके की घटना, सास को भी किया घायल
बक्सर खबर। घर में खाना बना रही महिला के साथ कुछ लोगों छेड़खानी की। इस घटना को लेकर पीडि़त महिला आरती देवी ने चक्की ओपी में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है। पीडि़त के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह खाना बना रही थी। तभी पड़ोस के रामएबाल यादव व शिव बालक यादव घर में अचानक दाखिल हो गए।

परिवार के सभी लोग काम करने गए थे। अकेला पाकर उन लोगों ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने आवाज दी तो उसकी सास नन्हकी देवी दौड़ी आयी। लेकिन, आरोपी के घर से चार-पांच लोग और आ गए और सास-बहू को मारने लगे। महिला की शिकायत पर चक्की ओपी की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here