राजतंत्र लाना चाहते हैं मोदी : दीपांकर भट्टाचार्य

0
170

बक्सर खबर। मोदी देश में राजतंत्र लाना चाहते हैं। लोकसभा में सिंगोल स्थापित कर वह क्या साबित करना चाहते हैं। अंबेडकर के संविधान को हटाकर देश में लोकतंत्र का समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन, हमारी सोच है देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित हो। यह बातें बुधवार को कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। वे नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट हो विपक्षी एकता को बल देने की बात कही। 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा सभी को एकजुट रहने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, वे कहते हैं क्षेत्रिय दल समाप्त हो जाएंगे। पर ऐसा नहीं होगा, हमारी एकजुटता इसका जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here