अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक की मौत

0
541

-दसियांव चनवथ मार्ग पर बुधवार की दोपहर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बाइक पर सवार हो दो लोग अपने गांव से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दसियांव-चनवथ मार्ग पर पनियारी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सवार घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनकी चिंताजनक स्थिति देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही मुन्ना पासवान (46) की मौत हो गई। वे नावानगर थाना के रामपुर गांव के निवासी थे।

दूसरे घायल की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार मुन्ना पासवान दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चले जाने से परिवार पर घोर संकट आ गया है। जब यह खबर पत्नी दुर्गावती ने सुनी तो वह मूर्छित हो गई। दूसरे घायल के बारे में पूछने पर पता चला उनका नाम विनोद कुमार है। वे बाइक पर पीछे बैठे थे। उनकी चोट भी गंभीर है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here