विधायक ददन यादव करेंगे खुलासा, गुरुवार को बुलाई प्रेस वार्ता

0
1919

बक्सर खबर। पूर्व मंत्री सह डुमराव विधायक ददन पहलवान गुरुवार को 11: 00 बजे दिन में राजनीतिक धमाका करेंगे। इसके लिए उन्होंने जिला मुख्यालय के पहवा होंडा शोरूम में प्रेस वार्ता आयोजित की है। इसकी जानकारी विधायक पुत्र करतार यादव ने बक्सर खबर को दी। करतार ने बताया कि विपक्षी लगातार झूठा प्रचार कर रहा है। ददन यादव जदयू के विधायक हैं और वे एनडीए के साथ हैं। बाकी की बातें वे स्वयं प्रेसवार्ता में करेगे।

करतार ने कहा यह प्रेस वार्ता धमाकेदार होगी। जिसके बाद ठगबंधन के भ्रष्टाचारियों और इस दल के प्रत्याशी की नींद उठ जाएगी। आज पूरा भारत देश मोदी जी के साथ खड़ा है। लालू के लाल तेजस्वी भ्रष्टाचारी बाप को बचाने के लिए वोट मांग रहे है। ये जनता है सब जानती है। कोई जीजा को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है तो कोई बाप को बचाने के लिए। लेकिन मोदी जी एक ऐसे नेता हैं। जो अपने देश के लिए लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here