– नेउरा और बक्सर नहर पुल पर चलना है ट्रैक की मरम्मत का काम
बक्सर खबर। दैनिक यात्रियों के लिए यह जरूरी खबर है। अगले दो दिनों तक दानापुर-पंडित दीनदयाल नगर रेल खंड पर मेगा ब्लॉक लगने वाला है। मरम्मत कार्यों के लिए किए जाने वाले ब्लॉक का समय लगभग चार घंटे का होगा। जैसा की रेल अधिकारियों से जानकारी मिली है। इस संबंध में पूछने पर स्टेशन मास्टर रंजीत सक्सेना ने बताया अभी डीआरएम कार्यालय दानापुर से इसका शेड्यूल नहीं आया है। लेकिन, 26 और 27 को मेगा ब्लॉक की सूचना है। बक्सर के बड़ी नहर पर ग्यारह नंबर लॉक के ऊपर बने पुल के कुछ गाटर बदले जाने हैं। जो बहुत पुराने हो गए हैं।
इसके अलावा पटना के समीप नेउरा में भी काम चल रहा है। इन सूचनाओं की अगर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विवेचना हो तो दिन के दास बजे से दो बजे तक इस रेल खंड पर आवागमन बंद रहेगा। इस वजह से कुछ ट्रेनों का परिचालन भी दूसरे मार्ग होगा। साथ ही कुछ दूसरे स्टेशन से खुलेंगी। जैसे जनसाधारण जैसी ट्रेन आरा से ही खुलेगी। इसका समय अपराह्न सवा चार बजे के लगभग आरा में है। ऐसे में दैनिक यात्री जो दोपहर के वक्त अथवा दिन के दस बजे के उपरांत यात्रा करने वाले हैं। वे अपने स्तर से ट्रेनों के आवागमन की स्थिति जांच लेंगे। फिर किसी तरफ यात्रा करेंगे। इससे उन्हें बेवजह परेशानी से निजात मिल जाएगी।
































































































