‌‌नहीं रहे शहीद आईपीएस रविकांत के पिता तारकेश्वर सिंह

0
522

-राज हाई स्कूल के थे प्रधानाध्यापक व डुमरांव महाराज के खास
बक्सर खबर। शहीद आईपीएम रविकांत सिंह के पिता व राज हाई स्कूल के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक तारकेश्वर सिंह का निधन हो गया है। वे लगभग 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। जब तक वे सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे। उनकी एक अलग छाप थी। उनका शैक्षणिक व सामान्य जीवन स्तर दोनों प्रशंसनिय थे। छोटे पुत्र रविकांत तेज तर्रार आईपीएस पदाधिकारी थे। जिन्हें बिहार टाइगर के नाम से जाना जाता था। लेकिन, नक्सली घटना के शिकार हो गए।

उसके बाद से ही तारकेश्वर बाबू अस्वस्थ्य रहने लगे। जानकार बताते हैं, डुमरांव के महाराज स्व कमल बहादुर सिंह के वे बहुत खास थे। उनके किसी भी सामाजिक कार्य में तारकेश्वर सिंह की राय जरुर ली जाती थी। वे सिमरी प्रखंड के दुल्हपुर गांव के निवासी थे। लोग उन्हें आदर से तारकेश्वर बाबू कहते थे। उनको जानने वालों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनका स्वास्थ ज्यादा खराब हुआ। इस बीच शनिवार को वे नहीं रहे। यह खबर आई। उनके निधन पर राज परिवार समेत, जिले के सामाजिक, राजनीतिक व बक्सर पत्रकार संघ के लोगों ने भी शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here