कुआं में डूबने से व्यक्ति की मौत

0
651

-देर रात की घटना, गांव में मातम
बक्सर खबर। कुआं में डूबने से शुक्रवार की रात पप्पू वर्मा (38 ) की मौत हो गई। घटना नावानगर थाना के केसठ गांव की है। रात ग्यारह बजे के लगभग पप्पू कुआं में जा गिरे। ऐसा होता देख दो युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वे असफल रहे। उन्होंने इसकी सूचना पूजा पंडाल पर मौजूद लोगों को दी।स्थानीय लोगों ने मिलकर शव को बाहर निकाला।

रात तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार की सुबह प्रशासन की सूचना पर वहां शव वाहन पहुंचा। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। शायद इसी वजह से उनके साथ ऐसा हुआ। वे केसठ गांव के पुराना बाजार के रहने वाले थे। घटना पास के ही ब्रह्म मंदिर के पास हुई है। घर में उनके पीछे मां विद्यावती देवी, पत्नी उषा व तीन बेटियां तथा एक पुत्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here