गौ रक्षा परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन राय

0
163

बक्सर खबर। युवा समाजसेवी मल्लिकार्जुन राय को अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोनित किया है। इस आशय का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह व संस्थापक राजकुमारी चौधरी ने जारी किया है। बक्सर जिले के छीतन डिहरा गांव निवासी मल्लिकार्जुन ने गौ रक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर काम किया है।

उनकी लगन और सुलझे व्यक्तित्व को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है। पत्र में इस बात का उल्लेख है कि संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अफरोज आलम की अनुशंसा पर यह कार्य हुआ है। उन्होंने इस प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here