प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, एक की हालत नाजुक

0
1063

बक्सर खबर। सदर प्रखंड के बरुना निवासी प्रेमी जोड़े ने रविवार की शाम जहर खा लिया। उन्होंने यह कदम ज्योति चौक के पास उठाया। सूचना अनुसार दोनों एक साथ पढ़ते थे। एक दूसरे से प्यार हो जाने के कारण वे घर से पिछले दो दिनों से फरार थे। इस बीच परिवार वाले उन्हें तलाश रहे थे। यह प्रेमी जोड़ा कहीं आसरा नहीं पा सका। तो उन लोगों ने जहर खा लिया। लड़का ज्योति चौक के पास ही कहीं रहकर पढ़ाई करता था। इनकी इस हरकत की जानकारी परिवार वालों को लगी। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से युवक की हालत नाजुक देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों अभी सकुशल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here