सरकार की नीतियों से होमियो चिकित्सक का हुआ नुकसान : डा. एस एन सिंह

0
180

बक्सर खबर। होमियो चिकित्सक राज्य सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं। सरकार द्वारा लाए गए शराब बंदी कानून के कारण उनकी सेवा को नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसा कहना है डाक्टर एस एन सिंह का। वे बताते हैं, हम लोगों ने अपना पक्ष सरकार के सामने रखा। उपचार से जुड़ी दवाओं को भी उस कानून के कारण बंद कर दिया गया। किसी ने हमारी नहीं सूनी।

ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार किसी राज्य की हो। वह लोक कल्याणकारी होनी चाहिए। सिर्फ एकतरफा निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। डा सिंह की माने तो ऐसी अनेक दवाएं हैं। जिनमें ऐसे द्रव्य का इस्तेमाल होता है। जो प्रतिबंधित हैं। लेकिन, चिकित्सा सेवा के लिए उन्हें छूट मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here