‌‌‌छह सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

0
2852
-दुकानों को मिलेगी कुछ ढील, डीएम के आदेश का इंतजार
बक्सर खबर। एक दिन से जारी उहापोह की स्थिति आज सोमवार को समाप्त हो गई। राज्य सरकार ने लॉकडाउन को लेकर अपना आदेश निर्गत कर दिया है। जिसमें कहा गया है। पूर्व का आदेश 6 सितम्बर तक जारी रहेगा। हालांकि जो पत्र जारी हुआ है। वह सिर्फ तिथि और आदेश को विस्तारित करने वाला है। लेकिन, विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ ढील मिलेगी। क्योंकि ऑनलाक थ्री की प्रकिया पूरे देश में चल रही है। लेकिन, अपने प्रदेश में मरीजों की संख्या को देखते हुए एहतियात बरता जा रहा है।
बावजूद इसके जिलों के डीएम यह तय करेंगे। कौन सी दुकानें खुलेंगी। उनका समय क्या होगा। मॉल, जिम व पार्क को खोलने की अनुमति नहीं है। उसी तरह स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान आदि नहीं खुलेंगे। बस का परिचालन बंद रहेगा। माल वाहक एवं टैक्सी, आटो चल सकते हैं। लेकिन, यह सबकुछ स्थानीय प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में है। क्योंकि वही जानता है। जिले की वास्तविक स्थिति क्या है। इस लिए सबकी निगाह डीएम के अगले आदेश पर टिकी है। जो आज शाम तक जारी होगी। ऐसा प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here