वैदिक पूजन के साथ प्रारंभ हुआ लक्ष्मीनारायण यज्ञ

0
336

-मुख्य यजमान की भूमिका में दिखे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
बक्सर खबर। वैदिक पूजन के साथ गुरुवार को लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञाचार्य विजय राघव जी ने परंपरा नुसार सभी यजमानों का संकल्प व वेदी पूजन कार्य कराया। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पत्नी के साथ पूजन में बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। पूज्य जीयर स्वामी जी के मंगलानुशासन में एक दिन पहले बुधवार को इसकी जलभरी हुई थी। आज गुरुवार से विधिवत यज्ञ की शुरुआत हो गई। शुक्रवार की सुबह से आहुति देने का क्रम शुरू हो जाएगा। पूरे दिन में तीन बार आहुतियों का क्रम चलता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here